पटना : बिहार बदलाव के मुहाने पर है : दीपंकर भट्टाचार्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 सितंबर 2025

पटना : बिहार बदलाव के मुहाने पर है : दीपंकर भट्टाचार्य

deepankar-bhattacharya
पटना 12 सितंबर (रजनीश के झा)। आज गर्दनीबागी धरनास्थल पर माले महासचिव का- दीपंकर भट्टाचार्य बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे और कहा कि बिहार बदलाव के मुहाने पर है- बदलाव का मतलब सिर्फ सत्ता का परिवर्तन नहीं है, महज कुर्सी का बदलाव नहीं है बल्कि इसका मतलब नीतियों में बदलाव है- एनडीए की सरकार नौकरी देने वाली नहीं, नौकरी छीनने वाली सरकार है- उन्होंने कहा कि पूरा इंडिया गठबंधन आपके आंदोलन के साथ है- उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाते हुए कहा कि नौकरी छीनने वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंके- माले महासचिव ने यह भी कहा कि सरकार बिहार के आंदोलनकारी युवाओं से वार्ता नहीं करना चाहती, उलटे पुलिसिया दमन व उत्पीड़न का सहारा लेती है- यह बिहार के युवाओं के साथ घोर अन्याय है- सरकार ने अपने चरित्र का खुलासा कर दिया- सरकार तुरंत उनकी बर्खास्तगी का आदेश वापस ले, सभी संविदाकर्मियों को बर्खास्त करे, सेवा स्थायी करे और उनकी पांच सूत्री मांगों को पूरा करे- बिहार के युवा इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे- देश में लोकतंत्र है, उसका तकाजा है कि आंदोलनकारियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाता है- हम उनके आंदोलन का समर्थन करने आए हैं- स्थायी करण की मांग का जवाब बर्खास्तगी कभी भी नहीं हो सकती- नौजवानों व संविदाकर्मियों की एकता बरकरार है- मौके पर का- धीरेन्द्र झा, एमएलसी शशि यादव, ऐक्टू नेता रणविजय कुमार, आइसा के राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम, पटना महानगर के सचिव जितेन्द्र कुमार, प्रेमचंद कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: