- सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में महिलाओं की नेतृत्व भागीदारी 20प्रतिशत पर पहुंची
- प्रोफेशनल सर्विसेज और आईटीईएस में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी
अध्ययन के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं दोनों की नौकरी छोड़ने की दर लगभग 20% है। दोनों ही समूहों के लिए प्रमुख कारण "बेहतर करियर अवसर" रहे। हालांकि महिलाओं में स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े मुद्दे नौकरी छोड़ने के बड़े कारण के रूप में सामने आए, जो बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी से भी अधिक रहे। अवतार की संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ. सौंदर्या राजेश ने कहा, “2016 में औसतन 25% महिला प्रतिनिधित्व था, जो इस साल बढ़कर 35.7% हो गया है। सी-सूट में महिलाओं की भागीदारी भी 13% से बढ़कर 20% तक पहुंच गई है। सबसे उत्साहजनक पहलू यह है कि ये प्रगति अब सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय कंपनियों की हिस्सेदारी भी 2021 के 25% से बढ़कर इस साल 40% हो गई है।” बीसीडब्ल्यूआई 2025 के लिए कुल 365 संगठनों ने आवेदन किया, जिनमें ऑटोमोबाइल, बीएफएसआई, रसायन, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, आईटी, हेल्थकेयर, फार्मा, रियल एस्टेट, मीडिया, लॉजिस्टिक्स और प्रोफेशनल सर्विसेज समेत कई सेक्टर शामिल रहे। अवतार और सेरामाउंट ने 2025 के लिए भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में जगह बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें