दिल्ली : बिहार में भाजपा-जदयू सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

दिल्ली : बिहार में भाजपा-जदयू सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है : राहुल गांधी

rahul-gandhi-bihar
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पुलिस के लाठीचार्ज से जुड़े एक वीडियो का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए यह भी कहा कि अब बिहार के युवा ‘गुंडा’ सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रोज़गार मांगने पर मिलती है लाठी, अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार। बिहार के युवा अबकी बार इस ‘गुंडा’ सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: