- कुबेरेश्वरधाम पूरे देश की आस्था का प्रतीक, हमारे क्षेत्र का नाम विश्व पटल में रोशन किया पंडित प्रदीप मिश्रा ने : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहाकि शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर प्रदान कर उन्होंने मानवता का कार्य किया है। डीप फ्रीजर संरक्षण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है जिससे अपघटन की प्राकृतिक प्रक्रिया धीमी हो जाती है, शव को अधिक दिनों तक रखा जा सकता है। डीप फ्रीजर की सेवा क्षेत्र के सभी लोगों को मिलेगी, इसके अलावा नगर पालिका को दिए मोक्ष वाहन और डीप फ्रीजर को लेकर नगर पालिका सीएमओ ने कहाकि पंडित श्री मिश्रा की पहल के कारण यह वाहन बिना कोई शुल्क लिए ही मृतकों के शवों को मुक्तिधाम तक छोड़ेगा, इस सुविधा के लिए पालिका की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि पंडित श्री मिश्रा ने इस कलियुग को शिवयुग में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी समाजसेवी संस्था संगठनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, संडे का सुकुन, लायंस क्लब, संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र, नव ज्योति संगठन, करणी सेना, विठलेश सेवा नगर इकाई, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, उंगली ग्रुप, जैन समाज, सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, छावनी दुर्गा उत्सव समिति, गल्ला व्यापारी संघ, किराना एवं अन्य संगठन के पदाधिकारी आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें