मधुबनी : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मधुबनी में सभी प्रकार के अवकाश रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

मधुबनी : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मधुबनी में सभी प्रकार के अवकाश रद्द

Madhubani-dm
मधुबनी (रजनीश के झा)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,  आनन्द शर्मा ने आदेश जारी कर कहा कि निर्वाचन कार्य की देखते हुए दिनांक 10 अक्टूबर से 16 नवम्बर 2025 तक सभी प्रकार के अवकाश रद्द रहेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मधुबनी जिले में 11 नवम्बर को मतदान तथा 14 नवम्बर को मतगणना निर्धारित है। इस अवधि में निर्वाचन कार्य, विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारी की अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: