सीहोर : आगामी दिनों में किया जाएगा जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

सीहोर : आगामी दिनों में किया जाएगा जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक का आयोजन

Nukkar-natak-sehore
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तत्वाधान में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार को केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक हितग्राहियों का पुष्पमाला के साथ स्वागत किया। इस दौरान मंच के जिला उपाध्याय धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहाकि नशा जीवन को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से बर्बाद कर देता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, रिश्तों को तोड़ता है, वित्तीय बर्बादी का कारण बनता है और अपराध की ओर धकेलता है। लंबे समय तक नशे का सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय रोग, यकृत रोग, कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।


आगामी दिनों में विद्यालयों में किया जाएगा नुक्कड नाटक

श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आगामी आठ अक्टूबर तक महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में केन्द्र के द्वारा नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा। नशा मनुष्य जीवन का नाश करता है। बेहतर जीवन के लिए नशे से दूर रहना ही समझदारी है। नशा करने वाला व्यक्ति अपना कितना धन व सम्मान नशे में खो देता है, उसे स्वयं ही मालूम नहींं होता। नशे की लत छूटने उपरांत उसे इसके दुष्परिणामों का एहसास होता है तथा पश्चाताप करता है कि उसने यह नशे की लत पहले ही क्यों नही छोड़ी। 

कोई टिप्पणी नहीं: