
सीहोर। मानवता के लिए कार्य करने वाली रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में शनिवार से दो दिवसीय महिलाओं मेें स्तन कैंसर, सवाईकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन शहर के तहसील चौराहा के पास स्थित रोटरी भवन में किया जाएगा। जांच शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय, रोटरी क्लब के सचिव कपिल अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. कैलाश अग्रवाल, डॉ. एसआर गट्टानी, प्रोजेक्ट कार्डिनेटर रघुनंदन निगोदिया, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. गौरव ताम्रकार आदि शामिल है। तैयारियां पूर्ण हो गई है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर का शुभारंभ आगामी चार अक्टूबर को शहर के तहसील चौराहा के समीपस्थ रोटरी भवन में सुबह 10 बजे प्रदेश के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख करेंगे। शिविर में एक हजार से पांच हजार रुपए की जांच निशुल्क की जाएगी।
मैमोग्राफी एक प्रभावी तकनीक
क्लब के अध्यक्ष श्री विजयवर्गीय ने बताया कि महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच भी शामिल है, ताकि कैंसर का शीघ्र पता लगाया जा सके और जीवन बचाया जा सके, 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा अधिक होता है। शुरू में कैंसर की पहचान से न केवल इलाज आसान होता है, बल्कि जान भी बचाई जा सकती है। मैमोग्राफी एक प्रभावी तकनीक है। जिससे छोटी से छोटी गांठ, ऊतक में बदलाव या असामान्य संरचना का पता लगाया जा सकता है। दो दिवसीय शिविर में रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब महिलाओं मेें स्तन कैंसर, सवाईकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन निशुल्क किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें