निर्माता रौशन सिंह ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि “नौ देवी नव दुर्गा” केवल एक धार्मिक फिल्म नहीं, बल्कि भव्यता और भक्ति का अद्भुत संगम है। उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म श्रद्धा, शक्ति और समर्पण का संदेश देती है, और इसकी ऐतिहासिक जीआरपी रेटिंग इस बात का प्रमाण है कि आज भी दर्शक भारतीय संस्कृति और आस्था पर आधारित सिनेमा को भरपूर समर्थन देते हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय के अलावा आस्था सिंह, समरथ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल, और सोनिया मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। इसके अलावा राजेश टोमेरा, महिमा सिंह, पल्लवी सिंह, रितु चौहान, तोशी द्विवेदी, रचना सिंह, माधवी श्री, अखिलेश वर्मा, अनीता ओझा, अनामिका पांडे, सोनी राज, जेपी सिंह और अवधेश मुखिया ने भी अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं से फिल्म को एक नई ऊँचाई दी है। यह फिल्म न केवल भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव का विषय बनी है, बल्कि धार्मिक भावनाओं और मनोरंजन का अद्भुत मेल भी प्रस्तुत करती है।
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा में धार्मिक और सांस्कृतिक फिल्मों की परंपरा को नई ऊँचाई पर ले जाने वाली फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” ने इतिहास रच दिया है। एस. आर. के. म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस भव्य फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए 18.70 जीआरपी की रेटिंग प्राप्त की है, जो अब तक किसी भी भोजपुरी फिल्म को मिलने वाली सबसे ऊँची रेटिंग है। यह फिल्म 18 और 19 अक्टूबर को लोकप्रिय चैनल भोजपुरी सिनेमा पर प्रसारित की गई थी, और दर्शकों ने इसे अपार स्नेह और समर्थन दिया। इस फिल्म का निर्माण रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी जानी-मानी निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बखूबी निभाई है। फिल्म में देवी दुर्गा के रूप में रिंकू घोष ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं आस्था सिंह और देव सिंह के सशक्त अभिनय ने कहानी में और गहराई जोड़ दी है। फिल्म के भव्य सेट, आकर्षक सिनेमाटोग्राफी और मनमोहक संगीत ने इसे दृश्य और श्रवण दोनों दृष्टि से अविस्मरणीय अनुभव बना दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें