लखनऊ : हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित कर रहे हैं गौर गोपाल दास की नई किताब यू कैन हैव इट ऑल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

लखनऊ : हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित कर रहे हैं गौर गोपाल दास की नई किताब यू कैन हैव इट ऑल

Book-publish-lucknow
लखनऊ, नवंबर (रजनीश के झा) : हार्परकॉलिन्स इंडिया गौर गोपाल दास की आगामी किताब, यू कैन हैव इट ऑल को प्रकाशित कर रहे हैं| यह किताब दिसम्बर 2025 में अंग्रेजी में और फिर उसके बाद अन्य भारतीय भाषाओँ में प्रकाशित की जाएगी| हमारे समय के सबसे प्रभावशाली संन्यासी और विचारक के रूप में विख्यात, गौर गोपाल दास अपनी किताबों, टॉक्स और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं| यू कैन हैव इट ऑल गौर गोपाल दास की अब तक की सबसे व्यक्तिगत और गहन कृति है। इस नई किताब में वे जीवन में संतुलन की राह दिखाते हैं — यह उन सभी के लिए एक फ्रेमवर्क है जो बिना किसी त्याग के, अपने सपनों और लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं|


गौर गोपाल दास कहते हैं, “जब मैंने यू कैन हैव इट ऑल लिखना शुरू की, तब मैं सिर्फ एक कहानी लिखने की कोशिश नहीं कर रहा था—मैं उस सवाल का जवाब तलाश रहा था, जो हम सभी के अंदर दबे पाँव बैठा रहता है: क्या हम सच में सब पा सकते हैं? खुशियाँ, सफलता, प्रेम, सेहत, शांति—क्या खुद को खोए बगैर, इन्हें संतुलित करने का कोई तरीका है? इस किताब में मैंने जीवन के प्रति अपने विचारों को एक कहानी के माध्यम से पिरोया है| यह एक ऐसी दुनिया में संतुलन तलाशने की कोशिश है, जो हमें लगातार अलग-अलग दिशाओं में खींच रही है| हास्य, ईमानदारी और अपनेपन के साथ लिखी गई यह किताब हर उस पाठक के लिए एक आईना है, जो कभी यह सोचने के लिए रुका है कि क्या वह सही चीज़ों का पीछा कर रहा है। मुझे आशा है कि यू कैन हैव इट ऑल आपको कुछ देर ठहरकर, अपने अंदर झाँकने और उन धुनों को सुनने का अवसर देगी, जो निरंतर हमारे अंदर चल रही हैं|” हार्परकॉलिन्स इंडिया की एग्जीक्यूटिव पब्लिशर, पौलोमी चटर्जी कहती हैं , “आज के समय में बहुत कम ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके पास हम भारतीय आध्यात्मिक और व्यावहारिक सलाह की तलाश में बार-बार आते हैं। उनमें से, गौर गोपाल दास अपनी विशिष्ट शैली, गर्मजोशी भरी सहानुभूति और सौम्य हास्य के माध्यम से दिए गए गहन लेकिन सरल मार्गदर्शन के लिए लोकप्रिय हैं। हार्परकॉलिन्स इंडिया में हम बेहद खुश हैं कि हम उनकी नई किताब प्रकाशित कर रहे हैं--एक ऐसी किताब जो यकीनन लोगों के जीवन को बदल देगी क्योंकि यह उन गहरे सवालों पर निशाना साधती है, जिनसे हम सभी  जूझते हैं।” हार्परकॉलिंस इंडिया की एग्जीक्यूटिव एडिटर, तृषा बोरा कहती हैं, “एक ऐसी दुनिया में जहाँ हम सभी का फोकस अपनी कमियों पर है, गौर गोपाल दास की नई किताब हमें बताती है कि हमारे भीतर पहले से ही क्या है। इस साल की हमारी सबसे बड़ी किताब, यू कैन हैव इट ऑल एक गहन स्पिरिचुअल और साथ ही एक प्रैक्टिकल गाइड है, जो पाठकों के लिए बहुत मददगार रहेगी| गौर गोपाल दास जी के साथ उनकी किताब पर काम करना हमारी खुशनसीबी है वो दिल से लिखते हैं और बेहद अपनेपन से ज्ञान की बातें कह जाते हैं| आज के समय की चुनौतियों को उनसे बेहतर कोई और नहीं समझता, और उनकी किताब प्रकाशित करना हमारे लिए गर्व का अवसर है|”

कोई टिप्पणी नहीं: