- NDA सांसद शांभवी चौधरी द्वारा दोनों हाथों से वोट चोरी का विडियो वायरल, चुनाव आयुक्त जांच कर कारवाई करे
भाकपा माले नेता ने कहा है कि सांसद के दोनों हाथों की अंगुलियों पर लगी से सवाल उठता है कि क्या सांसद ने दो-दो बार मतदान किया है? सांसद के इस करतूत को लोकतंत्र विरोधी फर्जी मतदान मानते हुए समस्तीपुर को शर्मशार करने वाला मामला बताते हुए चुनाव आयुक्त से जांच कर मामले का पर्दाफाश करने एवं सांसद पर कारवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की पवित्रता किसी भी पद, व्यक्ति या राजनीतिक कार्ड से उपर है। दो जगह वोट गिराना सिर्फ सियासी आरोप नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर एक गंभीर प्रश्नचिन्ह है। हरेक नागरिक को केवल एक वोट का अधिकार है। चुनावी कदाचार चाहे किसी भी स्तर पर हो, बिहार में एक नई इबादत लिखने की राह में सबसे बड़ी बाधा है। चुनाव आयोग को इस असामान्य दृश्य की तुरंत व पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कारवाई कर लोकतंत्र में जनता की विश्वास कायम रखने करने की कोशिश करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें