सीहोर : अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों को दिया जाए पर्याप्त मुआवजा, मुस्लिम महासंघ ने की मुख्यमंत्री से मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 नवंबर 2025

सीहोर : अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों को दिया जाए पर्याप्त मुआवजा, मुस्लिम महासंघ ने की मुख्यमंत्री से मांग

Fire-effected-shop-sehore
सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आगजनी से पीड़ित चंद्रशेखर आजाद मार्ग चकला मोहल्ला बाजार के दुकानदारों को पर्याप्त मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की है। प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने इंदौर जिले से दौरा कार्यक्रम से लौटने के बाद सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर दुखी दुकानदारों से चर्चा की और जली हुई दुकानों का जायजा लिया। कपड़ा दुकानदारों ने बताया कि चार दुकानों में आग लगी थी जिससे 30 से 40 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। रुई की गठाने और साड़ियां रेडीमेड कपड़े सहित अन्य आइटम जलकर खाक हो गए हैं। मकान भी पूरा स्वाहा हो गया है । खान ने कहा कि संबंध में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सांसद आलोक शर्मा विधायक सुदेश राय भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर को ज्ञापन देकर दुकानदारों को आर्थिक मदद दिलाने और बीच बाजार में लगे खतरनाक बिजली के ट्रांसफार्मर को बाजार से हटवाने की भी मांग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: