सीहोर : रोटरी राइडर्स ने निकाली बाइक रैली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

सीहोर : रोटरी राइडर्स ने निकाली बाइक रैली

  • एनवायरनमेंट, हेल्थ और पोलिया मुक्त अभियान के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा

Rotary-sehore
सीहोर। बुधवार की देर शाम को आधा दर्जन से अधिक बाइक राइडर्स शहर के बस स्टैंड पर पहुंचे, जिनका रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब और रेड क्रास सोसाइटी आदि के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने बताया कि रोटरी क्लब की पब्लिक इमेज को ओर सशक्त बनाने के मकसद से रोटरी राइडर्स बाइक पर सवार होकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे है। इनका  बस स्टैंड पर क्षेत्रवासियों ने सम्मान किया और बाइक रैली के रूप में एनवायरनमेंट, हेल्थ और पोलिया मुक्त अभियान के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि भारत में भी पोलियो का टीकाकरण करने और जागरूकता फैलाने में रोटरी क्लब ने अहम भूमिका निभाई थी। कई सालों से रोटरी क्लब के नेतृत्व में सेवाभावी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। भविष्य में भी सेवा, जागरूकता के अभियान चलाए जा रहे है। इसके अंतर्गत बुधवार की शाम को कश्मीर से कन्याकुमारी तक बाइक के माध्यम से रोटरी क्लब अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार की सुबह यह बाइक राइडर्स इंदौर के लिए रवाना होंगे। स्वागत के दौरान रेडक्रास के सचिव विपुल चांडक आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: