सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर बाक्सिंग कोच आनंद पंसोरिया यहां पर आने वाले खिलाड़ियों खेल की बारीकियों के अलावा एक अच्छे खिलाड़ी है। उन्होंने मास्टर गेम्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में उज्जैन में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीन पदक हासिल किए। इसमें एक गोल्ड और दो सिल्वर है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आनंद ने पावर लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, एथेलिटिक्स 100 मीटर दौड़ में सिल्वर के अलावा आर्म रेसलिंग में सिल्वर हासिल किया है। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी रुबिका धीमान, फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, अन्नू चौहान, आनंद उपाध्याय, दीपक गुरुवानी, अरुण राठौर, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, आयुष गुप्ता आदि ने बधाई दी।
बुधवार, 12 नवंबर 2025
सीहोर : बाक्सिंग कोच आनंद ने गोल्ड के साथ दो सिल्वर हासिल किए
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें