सीहोर : उभरते खिलाड़ियों का अलग अलग प्रतियोगिताओं में चयन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 नवंबर 2025

सीहोर : उभरते खिलाड़ियों का अलग अलग प्रतियोगिताओं में चयन

  • दिव्यम यादव का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तो लोकेंद्र, कृष्णा, युवराज ओर रोहित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।

Young-cricketer-sehore
सीहोर। शहर के आवासीय क्रिकेट मैदान में संचालित दुबाने क्रिकेट अकादमी के उभरते खिलाड़ी दिव्यम यादव का चयन राज्य स्तरीय अंडर 14 प्रतियोगिता के लिए किया गया है, उनके इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अकादमी के हेड कोच अक्षय दुबाने ने बताया कि दिव्यम लेफ्ट हैंड के उभरते तेज गेंदबाज है, उनका चयन पिछले दिनों विदिशा में आयोजित हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर हुआ है, उक्त प्रतियोगिता में दिव्यम ने 3 ओवरों की गेंदबाजी में मात्र 3 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट प्राप्त किए थे। श्री दुबाने ने साथ ही बताया कि शहर के बीएसआई मैदान पर आयोजित हुई भोपाल संभाग की इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए अकादमी के लिए तेज गेंदबाज लोकेंद्र धनगर, ओपनर बल्लेबाज कृष्णा बॉथम, युवराज जादौन और विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में रोहित चौहान का चयन किया गया था। जिसमें चारों ही खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, सचिव वीरेंद्र वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा, जिला खेल अधिकारी अताउल्ला खान, आशीष शर्मा, मोनू परमार, अकादमी के कोच अजय चंदेल, मदन कुशवाह, कमलेश पारोचे, रूपेश पारोचे, सचिन कीर आदि ने बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: