मधुबनी, 30, नवंबर, (रजनीश के झा)। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2025 का रविवार को मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ(मधुबनी) में शुभारंभ माननीय विधायक, मधुबनी, श्री माधव आनंद, उप-निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नीतीश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक माधव आनंद ने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव कला के विभिन्न विधाओं के प्रतिभाओं विशेषकर सुदूर क्षेत्रो में रहने वाले के लिए लिए एक अच्छा मंच है। युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन दृढ़संकलित है। उन्होंने युवाओं से कहा कि चाहे जिस विधा में वे आगे बढ़ना चाहते है, उन्हें जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जायेगा, ताकि वे राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने स्थानीय मैथिली भाषा में संबोधित किया। तत्पश्चात उप निदेशक-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार ने कहा की जिला स्तरीय युवा उत्सव में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर कर सकते है। प्रतिभागियों को सफलता या असफलता की चिंता नही कर यह सोचना चाहिए कि प्रतिभागी या तो जीतता है या सीखता है। युवाओं के द्वारा शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक गीत, चित्रकारी, वक्तृता जैसे विधाओं में भाग लेना जिले के भविष्य के लिए सुखद संकेत है।
रविवार, 30 नवंबर 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने का मंच है जिला स्तरीय युवा उत्सव : माधव आनंद
मधुबनी : सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने का मंच है जिला स्तरीय युवा उत्सव : माधव आनंद
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें