- भाई बोला- लड़के मेरी बहन को उठाने आए थे
समस्तीपुर (रजनीश के झा)। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद गांव में 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्रा ने लोकलाज और लगातार हो रही छेड़खानी से आहत होकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की बताई जा रही है.मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ मनचले युवक कई महीनों से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे. कॉलेज और कोचिंग जाते-आते समय रास्ते में रोकते, मोबाइल नंबर मांगते और अश्लील इशारे करते थे. पीड़िता ने यह बात कई बार घर में बताई थी.परेशान होकर लड़की के माता-पिता आरोपियों के घर गए और सख्त शिकायत की थी. इसके बाद आरोपी युवकों ने माफी मांग ली थी और आगे ऐसा नहीं करने का वादा किया था. परिवार को लगा था कि मामला शांत हो गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.भाई ने बताया कि शनिवार को मुख्य आरोपी अपने कई दोस्तों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया. घर के बाहर उसका नाम लेकर चिल्लाने लगा, गाली-गलौज की और जबरन उसे साथ ले जाने के लिए हाथ पकड़कर खींचने लगा. मां के जोरदार विरोध और बीच-बचाव के बाद सभी आरोपी उसे छोड़कर भाग गए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें