- रक्तदान के साथ देहदान और अंगदान के लिए जागरूकता अभियान जरूरी-रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय

सीहोर। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यह तो होना ही चाहिए, परंतु इसके साथ-साथ समाज को देहदान और अंगदान की दिशा में भी जागरूक होने की आवश्यकता है। उक्त विचार शहर के एक निजी बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने कहे। उन्होंने बताया कि बढ़ती बीमारियों और आपात स्थितियों में अंगदान कई लोगों की जान बचा सकता है। यदि समाज इसके प्रति जागरूक होकर आगे आए तो अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे उत्साहपूर्वक रक्तदान, देहदान और अंगदान जैसे महान कार्यों में भाग लें और मानवता के इस महायज्ञ में अपना योगदान दें। देह दान दुनिया में सबसे बड़ा दान है। इससे 50 लोगों को ङ्क्षजदगी मिल सकती है। अंगदान के लिए समाज में जागरुकता की विशेष जरूरत है। विशेष रूप से युवाओं को अंगदान के कार्य में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। इस कार्य से बढ़कर युवाओं के लिए कोई सकारात्मक कार्य नहीं हो सकता। शहर में रक्तदान शिविर में एचडीएफसी बैंक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मधुर विजयवर्गीय को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बैंक और सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें