भारत के साथ महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी के लिए रूसी संसद में मंगलवार को मतदान होगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

भारत के साथ महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी के लिए रूसी संसद में मंगलवार को मतदान होगा

Indo-russia-relation
रूसी संसद का निचला सदन भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी के लिए मंगलवार को मतदान करेगा। संसदीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। M भारत-रूस पारस्परिक रसद आदान-प्रदान समझौते (आरईएलओएस) पर मतदान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की राजकीय यात्रा से पहले होगा। पुतिन की यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। रूसी संसद का निचला सदन ‘ड्यूमा’ द्वारा मतदान मंगलवार को प्राथमिकता क्रम में किया जाएगा। आरईएलओएस समझौते का उद्देश्य संयुक्त सैन्य अभ्यास, आपदा राहत और अन्य कार्यों के लिए समन्वय को सुगम बनाना है। दोनों विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय राजदूत विनय कुमार और तत्कालीन उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन द्वारा 18 फरवरी, 2025 को मॉस्को में प्रमुख रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस वार्ता से व्यापार और रक्षा क्षेत्रों सहित कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आने की उम्मीद है, जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: