सीहोर। श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज़, सीहोर के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस में एमबीबीएस सत्र 2025 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील कपूर, चेयरमैन आरकेडीएफ समूह उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. सिद्धार्थ कपूर, माननीय कुलाधिपति, श्रीसत्य साईं विश्वविद्यालय, डॉ. मुकेश तिवारी, माननीय कुलपति तथा डॉ. पीडी महांत, डीन स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एवं ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों ने नव प्रवेशित छात्रों को चिकित्सा शिक्षा की गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। अपने संबोधन में डॉ सुनील कपूर ने कहा कि व्हाइट कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और नैतिकता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को इसे सम्मान और ईमानदारी के साथ धारण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक छात्र को मंच पर बुलाकर व्हाइट कोट पहनाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को डॉक्टर्स शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने मानवता की सेवा, चिकित्सा मूल्यों के पालन और रोगियों के हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए, जिन्होंने आयोजन को बच्चों के करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत बताते हुए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ आलोक कुलश्रेष द्वारा अतिथियों, शिक्षकों, डॉक्टरों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित नवगीत जोशी के द्वारा किया गया।
सोमवार, 15 दिसंबर 2025
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : एमबीबीएस सत्र 2025 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन
सीहोर : एमबीबीएस सत्र 2025 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें