गाजियाबाद : मेवाड़ के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर को श्रद्धापूर्वक किया याद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

गाजियाबाद : मेवाड़ के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर को श्रद्धापूर्वक किया याद

Remember-guru-teg-bahadur
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रद्धामय कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धांजलि दी। छात्रा करिश्मा ने ‘मूल मंत्र’ का पाठ किया, भाषण और कविताएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें गुरु तेग बहादुर जी के प्रति आदर और सत्कार को प्रदर्शित किया गया। अलिशा ने सारगर्भित भाषण दिया। अदिति ने अपनी कविता में गुरु जी की शिक्षाओं के प्रति भक्ति और कृतज्ञता प्रकट की। मुस्कान ने गुरु जी के अटल संकल्प और बलिदान पर केंद्रित भाषण दिया। ध्रुव कुमार ने उनके नैतिक साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को प्रकाश में रखा। ओम प्रकाश ने भी भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। करिश्मा ने प्रभावशाली भाषण दिया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया और बताया कि गुरु जी का अडिग साहस और निःस्वार्थ बलिदान आज के विद्यार्थियों के लिए किस प्रकार प्रेरणास्रोत है। संचालन अमित पाराशर ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: