वाराणसी : काशी के युवा ऋषि देवव्रत पर प्रधानमंत्री मोदी का स्नेह-आशीष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

वाराणसी : काशी के युवा ऋषि देवव्रत पर प्रधानमंत्री मोदी का स्नेह-आशीष

  • 19 वर्षीय वैदिक साधक की फोटो साझा कर पीएम ने कहा, “यह तपस्या आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा दीप

Rishi-devvrat-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी) . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के 19 वर्षीय देवव्रत महेश रेखे की अद्भुत वैदिक साधना पर न केवल गर्व व्यक्त किया, बल्कि उनकी फोटो साझा कर देशभर में इस युवा तपस्वी की असाधारण उपलब्धि को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के 2000 मंत्रों वाले ‘दण्डकर्म पारायणम्’ को 50 दिनों तक बिना किसी अवरोध, बिना किसी विचलन के पूर्ण किया, यह जानकर मन प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने कहा कि देवव्रत की यह साधना उस गुरु, शिष्य परंपरा का सर्वोत्तम रूप है जिसने भारत की आध्यात्मिक परंपरा को सदियों तक जीवित रखा। एक किशोर आयु का युवक इतने कठोर अनुशासन, शुद्ध उच्चारण और निरंतर साधना के साथ दण्डकर्म पारायणम् पूर्ण करे, यह स्वयं में दुर्लभ, प्रेरक और अनुकरणीय है।


देवव्रत की वैदिक तपः सिद्धि पर प्रधानमंत्री मोदी गर्वित

काशी के सांसद के रूप में प्रधानमंत्री ने विशेष गर्व व्यक्त किया कि यह दिव्य साधना विश्व की आध्यात्मिक राजधानी, महादेव की नगरी काशी, की पवित्र भूमि पर संपन्न हुई। उन्होंने देवव्रत के परिवार, संत, समाज, वैदिक विद्वानों और उन सभी संस्थाओं को प्रणाम किया जिन्होंने इस कठिन और दिव्य साधना में सहयोग किया। देवव्रत की साधना की यह तस्वीर अब केवल एक फोटो नहीं, बल्कि नवयुग में वैदिक पुनर्जागरण की पहचान बन चुकी है। यह उपलब्धि न केवल काशी का गौरव बढ़ाती है, बल्कि उस वैदिक परंपरा की पुनःस्थापना करती है जो सहस्रों वर्षों से भारत की आध्यात्मिक चेतना को प्रकाशमान करती आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: