दिल्ली : सीबीआई ने 36 साल पुराने रुबैया सईद के अपहरण मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

दिल्ली : सीबीआई ने 36 साल पुराने रुबैया सईद के अपहरण मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

Rubiya-said-kidnapping
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) आतंकवादियों द्वारा आठ दिसंबर, 1989 को तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण के सिलसिले में सीबीआई ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति इश्बर निशात का निवासी है और एजेंसी ने उसे 36 साल पहले हुए अपराध में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। रुबैया सईद को उनके अपहरण के पांच दिन बाद ही रिहा कर दिया गया था, जब तत्कालीन भाजपा समर्थित वी.पी. सिंह सरकार ने बदले में पांच आतंकवादियों को रिहा कर दिया था। सईद अब तमिलनाडु में रहती हैं। वह सीबीआई की अभियोजन पक्ष की गवाह हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 1990 के दशक की शुरुआत में इस मामले को अपने हाथ में लिया था। अपहरण मामले में मुख्य आरोपी यासीन मलिक मई 2023 में एक विशेष एनआईए अदालत द्वारा आतंकी-वित्तपोषण मामले में सजा सुनाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं: