इंदौर : बंधन बैंक का कुल कारोबार 3 लाख करोड़ रुपये के पार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

इंदौर : बंधन बैंक का कुल कारोबार 3 लाख करोड़ रुपये के पार

  • वित्त वर्ष 25-26 की तीसरी तिमाही में बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा
  • कुल जमा 11% सालाना बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये हो गया
  • कुल जमा में खुदरा खंड की हिस्सेदारी 72%
  • सीआरएआर अनुपात 17.8% रहा
  • कुल ऋण राशि सालाना स्तर पर करीब 10% से बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये हो गई

Bandhan-bank-profit
इंदौर,  29 जनवरी (रजनीश के झा)। बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम की घोषणा की। बैंक का कुल कारोबार 11% से बढ़कर 3.02 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक के कुल जमा में खुदरा (रिटेल) खंड की हिस्सेदारी अब 72% है। तीसरी तिमाही में दर्ज व्यावसायिक वृद्धि का प्रमुख आधार बैंक के विस्तारित वितरण नेटवर्क, बेहतर परिचालन दक्षता और अनुकूल व्यावसायिक माहौल रहा। बैंक अब भारत के कुल 36 में से 35 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 6,350 से अधिक बैंकिंग आउटलेट के ज़रिये लगभग 3.25 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बंधन बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 74,500 से अधिक है।


वित्त वर्ष ’26 की तीसरी तिमाही के दौरान, बैंक ने अपने जमा आधार में साल-दर-साल 11% की वृद्धि दर्ज की, और अब कुल जमा आधार ₹1.57 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। इसी अवधि के लिए कुल अग्रिम (एडवांस) ₹1.45 लाख करोड़ पर पहुंच गया। चालू खाता और बचत खाता (सीएएसए) अनुपात 27.3% है। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर यानी वित्तीय स्थिरता प्रमुख संकेतक) 17.8% पर मज़बूत बना हुआ है, जो नियामकीय सीमा से काफी ऊपर है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने इस प्रदर्शन के बारे में कहा,   "पिछली तिमाहियों की तुलना में बंधन बैंक की तीसरी तिमाही का प्रदर्शन बुनियादी तत्वों में मज़बूती और निरंतर सुधार को दर्शाता है। चौथी तिमाही में, हम ग्राहकों के अनुभव, परिचालन दक्षता और विस्तारयोग्यता बढ़ाने के उद्देश्य से कई डिजिटल पहलों में तेज़ी लाने के लिए तैयार हैं। हम एक सशक्त, लचीले और विविधीकृत बैंक के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ये प्रयास हमें भविष्य में सतत और लाभप्रद विकास के लिए अच्छी स्थिति में रखेंगे।“ बैंक अपने परिसंपत्ति आधार में विविधता लाने पर ध्यान दे रहा है, जिसमें खुदरा पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर रणनीतिक रूप से खास ज़ोर दिया जा रहा है। दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिजिटाइज़ेशन बढ़ाना हमारी प्राथमिकता बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: