पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 15 जनवरी 2026

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती

Bihar-congress-tribute-bindeshwari-dubey
पटना, (आलोक कुमार). बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में मनायी गयी.इस अवसर पर स्व0 बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजेश राम ने कहा कि स्व0 दूबे बिहार राज्य के ही नहीं बल्कि देश के बड़े श्रमिक नेता थे।  स्व0 दूबे के अथक प्रयास से कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिसके कारण कोयला खदानों के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया. उन्होंने कहा कि वे लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे तथा राज्य सरकार में भी दबे, कुचले, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिये कई योजनाएँ चलायी.उन्होंने कहा कि दूबे जी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे.

 

इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मनोज शर्मा,, मृणाल अनामय, रंजीत कुमार बाल्मीकी, स्व0 बिन्देश्वरी दूबे जी के नाती राकेश चैबे, नतिनी शोभा  चौबे   , संगीता पाण्डेय, साई विभूति, विनय कृष्ण त्रिपाठी, नदीम अंसारी, चन्द ्रभूषण राजपूतए उमेश कुमार रामए गुड्डू पासवान, मेनका कुमारी, डा0 अविनाश कुमार अविनाश, रमाशंकर पाण्डेय, अमन कुमार, श्रीनन्दन मंडल  सहित अन्य कांग्रेसजन स्व बिंदेश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण किए.

कोई टिप्पणी नहीं: