सीहोर : ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वाधान में वृद्धजनों का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

सीहोर : ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वाधान में वृद्धजनों का सम्मान

Brahma-kumari-sehore
सीहोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में शिव शक्ति भवन अवधपुरी में राजयोगिनी पंचशीला दीदी ज्योति दीदी बीके पिंकी दीदी के सानिध्य में आयोजन किया गया जिसमें  दीदी जी ने बताया कि आज के जीवन में बड़े बुजुर्गों का क्या महत्व है और हमारे घर में बड़े बुजुर्ग का होना एक ज्योति की तरह है जैसे घर में एक दीपक का जलाना बहुत ही शुभ मानते हैं ऐसे ही हमारे जीवन में बड़े बुजुर्ग का होना उतना ही आवश्यक है उन्होंने बताया कि बड़े बुजुर्ग की शान यही है भारत की सच्ची पहचान है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथियों उमा पालीवाल प्रीति सोनी, अनिल शर्मा आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: