सीहोर : आज मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

सीहोर : आज मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

Krishna-janmotsav-sehore
सीहोर। शहर के छावनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में नगर पालिका के समीपस्थ सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित ने कहाकि  परीक्षित संसार का हर जीव है और काल रूपी तक्षक का श्राप हर जीव को लगा है, जिसका ग्रास सभी को बनना है। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित के राज्याभिषेक के साथ ही कलियुग का प्रथम चरण आरंभ हुआ था। भागवत कथा का श्रवण करने से हमारे जीवन का कल्याण होता है। उन्होंने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के बीच हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीव को मुक्ति का मार्ग मिल जाता है। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने सात दिन में मौत का शाप मिलने पर शुकदेव जी से मुक्ति का मार्ग पूछा। इस पर शुकदेव जी ने कहा कि सबसे पहले व्यक्ति को संसार से मन हटाकर परमात्मा के चरणों में लगाना चाहिए। कपिल देवाहुति संवाद, ध्रुव चरित्र का वर्णन करके श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। शनिवार को कथा के चौथे दिवस भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोहर राय ने बताया कि भागवत कथा दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक जारी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कथा का श्रवण करने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं: