- बड़े पर्दे पर, 2027 रिलीज़ की अफवाहों पर फुल स्टॉप
फिल्म के म्यूज़िक शेड्यूल को लेकर भी दिलचस्प जानकारियाँ सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म का पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। इस हाई-एनर्जी ट्रैक की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे और यह गाना भंसाली के सिग्नेचर विज़ुअल्स और ग्रैंड स्केल का शानदार उदाहरण होगा। इसके बाद फरवरी में फिल्म का दूसरा बड़ा गाना शूट किया जाएगा, जिसकी कोरियोग्राफी श्यामक डावर करेंगे। यह ट्रैक पहले गाने से भी ज़्यादा बड़ा, एक्सपेरिमेंटल और इमोशनली चार्ज्ड बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह गाना वॉर पीरियड के बैकड्रॉप में चल रहे लव ट्रायंगल की गहराई और टकराव को और मजबूती देगा। भंसाली की फिल्मों में संगीत हमेशा से कहानी का एक अहम किरदार रहा है, और ‘लव एंड वॉर’ भी इस परंपरा को और ऊंचाई पर ले जाने का वादा करती है। दमदार कोरियोग्राफी, इमोशनल म्यूज़िक और भव्य विज़ुअल्स के साथ यह फिल्म पहले से ही 2026 के सबसे बड़े सिनेमैटिक इवेंट्स में गिनी जा रही है। जहां एक ओर अफवाहों का दौर जारी था, वहीं अब स्पष्ट हो चुका है कि ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही दर्शकों के सामने होगी — और संजय लीला भंसाली एक बार फिर इतिहास, प्रेम और संघर्ष की कहानी को अपने अनोखे अंदाज़ में अमर बनाने की तैयारी में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें