लखनऊ : मुश्ताक आब्दी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह पर लखनऊ में भव्य जश्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 8 जनवरी 2026

लखनऊ : मुश्ताक आब्दी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह पर लखनऊ में भव्य जश्न

  • उमड़ी सियासी व सामाजिक हस्तियों की भीड़

Mushtak-abdi-lucknow
लखनऊ (शीबू खान)। बसपा के पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी उर्फ बाबी के बड़े भाई मुश्ताक आब्दी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह (सिल्वर जुबली) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ठाकुरगंज स्थित ज़हेरा कॉलोनी में आब्दी के सेलिब्रेशन मैरिज हाल में बड़े ही धूमधाम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। सिल्वर जुबली पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर आब्दी परिवार को मुबारकबाद पेश की तथा मुश्ताक आब्दी और उनके परिवार के लिए लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की दुआएं कीं। आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया और पारंपरिक लखनऊव्वा व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी तथा ग्राम पंचायत बहेरा सादात के पूर्व प्रधान ताज आब्दी ने अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुश्ताक आब्दी को शादी की 25वीं सालगिरह की मुबारकबाद दी और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। बसपा के पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी के समर्थकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आब्दी परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व राज्य मंत्री इंतेज़ार आब्दी एवं उनके बड़े भाई इश्तियाक आब्दी उर्फ राजू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: