सीहोर : नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए 54 खिलाड़ी सीहोर से रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 3 जनवरी 2026

सीहोर : नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए 54 खिलाड़ी सीहोर से रवाना

National-karate-sehore
सीहोर। शहर के इंदौर नाका स्थित मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में लगातार 15 दिनों तक अभ्यास कैंप में चयनीत 54 खिलाड़ी आगामी छह जनवरी तक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए  54 खिलाड़ियों का जत्था सीहोर से रवाना किया गया। इस मौके पर कोच लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर, त्रयंबक ठाकुर और मनोज दीक्षित मामा आदि शामिल थे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा में होने वाली चार दिवसीय नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए 54 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस चयन प्रक्रिया के लिए चयनित कराटे खिलाड़ियों ने लगातार 15 दिनों तक अभ्यास किया और इसके उपरांत कलर बेल्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। आगामी छह जनवरी तक होने वाली प्रतियोगिता चयनीत खिलाड़ियों को स्वागत कर रवाना किया गया है। इसमें नाजिया खान, खुशी मछारिया, भावेश परमार, आरोही पाराशर, विनायक वर्मा, प्रिंस, वेदांत, शिवान्या, शौर्य मालवीय, धू्रव इटावरिया, अनुराग मेवाड़ा, जेयश कुशवाहा, अवनेश कुशवाहा, सचिन लोधी, दिव्यांश लोधी, नीतू लोधी, दीपिका लोधी, पायल बागवान, प्रिंसी परमार, हेमंत परमार, श्रेष्ठ चौधरी, सुहानी, मुदुल, सुकृति तिवारी, साधना परमार, राखी परमार, देवांश वर्मा, समीक्षा चौहान, प्रियांशी वर्मा, राधिका मालवीय, दिव्यांश वर्मा, नताशा वर्मा, मयंक वर्मा, प्रतीक्षा वर्मा, आयुषी वर्मा, नमिशा झलावा, हर्षिता मालवीय, आराशी, साक्षी चौहान, मानव राठौर, राघव राय, श्रेष्ठ मालवीय, जयसमीन मालवीय, कीर्ति वर्मा, पंकज वर्मा, हर्ष बकोरिया, अरुणोदय सिंह, आयु मालवीय, सार्थक मीना, रजत यादव, राजवीर जाट, संदीप जाट, अनुराग यादव, यश गोस्वामी और सौरभ जाट आदि शामिल है।  

कोई टिप्पणी नहीं: