अभिनेता ने बेहद भावुक शब्दों में अपनी मां को याद करते हुए कहा,
“With a heart full of grief, I share that my beloved Mother, Mrs. Narjis Kazmi, left us this evening. She was my angel, my strength, and my greatest blessing in this life.”
उन्होंने कहा कि शब्दों में उस प्यार और अपनापन को बयां करना असंभव है, जो उन्हें अपनी मां से मिला। उन्होंने मां को ऐसी रोशनी बताया जो कभी बुझती नहीं, बल्कि दुआ बनकर हर पल साथ रहती है। हैदर कज़मी ने यह भी बताया कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पाली गांव में ही किया जाए। उसी के अनुसार आज शाम उनका मिट्टी मंज़िल पाली में ही किया जाएगा। अभिनेता ने सभी से विनम्र अपील की है कि वे उनकी मां की मग़फिरत के लिए दुआ करें और अल्लाह से प्रार्थना करें कि उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए, साथ ही परिवार को इस गहरे दुख को सहने की हिम्मत दे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें