मधुबनी (रजनीश के झा)। आर के. कॉलेज मधुबनी के बी.एड विभाग में सत्र 2025 - 2026 बी.एड के नामांकित छात्रों के लिए स्कूल ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल प्रो. अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल प्रो. अनिल कुमार मंडल ने कहा कि छात्रों को आत्मविश्वासी और व्यवसाय के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अनुशासित और लक्ष्य को निर्धारित करने का सलाह नए छात्रों को दिया। कार्यक्रम को बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ. मृणाल कुमार झा ने कहा कि बी.एड रोजगार से जुड़ा है और इसमें मेहनत करने पर छात्रों को अच्छे भविष्य प्राप्त होंगे। डॉ. जावेद अहमद ने छात्रों को कॉलेज के ड्रेस कोड में जाने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पल्लवी कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शहजाद मंजर ने किया। कार्यक्रम को डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. प्रमोद प्रकाश, डॉ. मनीष कुमार झा, डॉ. विजय शंकर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार,उमेश कुमार सिंह, आनंद कुमार, बैद्यनाथ राउत, तरन्नुम सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : बीएड के नये सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल आब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन
मधुबनी : बीएड के नये सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल आब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें