मधुबनी : साईबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह पर कड़ा प्रहार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

मधुबनी : साईबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह पर कड़ा प्रहार।

  • मधुबनी पुलिस एवं भागलपुर पुलिस की संयुक्त छापामारी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Cyber-criminal-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के कुशल निर्देशन में मधुबनी पुलिस द्वारा साईबर अपराध के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक-10.02.2026 को भागलपुर निवासी से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी की गई हैं एव उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त मो० गुफरान, मधुबनी जिला के बिस्फी थाना अन्तर्गत छिपा हुआ हैं। तत्पश्चात मधुबनी पुलिस एवं भागलपुर पुलिस द्वारा बिस्फी थाना अन्तर्गत संयुक्त रूप से छापामारी की गई। छापामारी के दौरान बिस्फी थाना के ग्राम छछुआडीह से अभियुक्त मो० गुफरान की गिरफ्तारी की गईं। पुलिस से पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया हैं एवं अनुसंधान के क्रम में पता चला कि उक्त अभियुक्त हरियाणा में रहकर एक संगठित अवैध फाइनेंसियल नेटवर्क चलाता हैं, जिसके द्वारा साईबर अपराध की रकम को विदेश भेजता हैं। उक्त अभियुक्त का दुबई सहित विदेश के कई शहर में नेटवर्क हैं। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही हैं। मधुबनी पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार अभियुक्त को भागलपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया हैं एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: