पटना : सिक्किम के किसानों का गया जी में प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

पटना : सिक्किम के किसानों का गया जी में प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

Farmer-training-patna
पटना (रजनीश के झा)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष के लिए गया जी में एक प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ सिक्किम प्रदेश से आए कुल 27 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों, जैसे धान परती भूमि का प्रबंधन, टपक सिंचाई पद्धति, दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती, मल्चिंग, समेकित प्राकृतिक खेती आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक एवं फसल अनुसंधान प्रभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने प्रतिभागियों को प्रक्षेत्र पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। किसान आधुनिक खेती की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर और अनुभव करके काफी संतुष्ट नजर आए। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संदेश में बताया कि प्रक्षेत्र भ्रमण जैसे कार्यक्रम किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इससे किसानों की समझ बढ़ती है और वे वैज्ञानिक तरीकों को अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: