- एक जुर्म, कई सवाल और चार लड़कियों का खतरनाक मिशन
निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश, तथा निर्देशक एस. शिवा की यह फिल्म एक मैसेज-ओरिएंटेड क्राइम रिवेंज थ्रिलर है, जो अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है। फिल्म का मूल संदेश बेहद साफ़ है, जब न्याय नहीं मिलता, तब समाज को अपराध के खिलाफ आवाज़ उठानी ही पड़ती है। यूनिक्लिक पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘4 गर्ल्स’ इस समय अमेज़न प्राइम, बीसिनेट, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, हंगामा प्ले, टाटा प्ले बिंग, वॉचो, व्यूड, क्लाउड वॉकर, ज़ीसन और अमेज़न फायर टीवी स्टिक सहित सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके साथ ही यह फिल्म सभी स्मार्ट टीवी, ब्रॉडबैंड और स्मार्ट स्टिक डिवाइसेज़ पर भी उपलब्ध है जिसका असर दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया में साफ़ दिखाई दे रहा है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से उत्साहित निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश कहते हैं, " हम बीसिनेट (बी सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड) के विशेष रूप से आभारी हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म को सीधे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया। खास तौर पर बोयापाटी दिलीप कुमार का धन्यवाद।” फिल्म में श्रुतिका गाओक्कर, अकांक्षा वर्मा, दितिप्रिया रॉय, सेजल मंडाविया, अंकुर, प्रिंस और हंसी श्रीनिवास्तव के अभिनय की खास सराहना हो रही है। सिनेमैटोग्राफी जगदीश की है, संगीत जयसूर्या का है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर एम. एन. आर. ने दिया है। एक्शन सीक्वेंस को ड्रैगन प्रकाश ने प्रभावशाली ढंग से डिज़ाइन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें