मुंबई : सिनेमा में छाया ‘गरम माहौल’: दमदार पोस्टर और ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

मुंबई : सिनेमा में छाया ‘गरम माहौल’: दमदार पोस्टर और ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच

Film-garam-mahaol
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड में एक नई हलचल पैदा करते हुए डायरेक्टर राज़ुल आलम की हिंदी फीचर फिल्म  ‘गरम माहौल’ का पोस्टर और ट्रेलर मुंबई के इंपा थिएटर में भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर एहसान खान, नाफे खान, दीपा नारायण झा और शबबीर शेख सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। पोस्टर अनावरण के बाद जब ट्रेलर और गाने प्रदर्शित किए गए, तो दर्शकों की तालियों ने माहौल को और भी “गरम” कर दिया। फिल्म लिटिल स्टेप आर्ट के बैनर तले बनी है, जिसके सह-निर्माता विक्रांत वाधवा और राहुल जाटव हैं। संगीत राज सेन और इकबाल सरगम ने दिया है, जबकि अल्का याग्निक, दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक और पी.के. ने गीतों को आवाज़ दी है। एहसान खान ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार डॉन विष्णु रँगा का है, जो बेहद खतरनाक और प्रभावशाली है। ट्रेलर दमदार है और मुझे भरोसा है कि दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे।” निर्देशक राज़ुल आलम ने फिल्म को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एक संदेश भी देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी बनी है। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। एहसान खान का निगेटिव किरदार दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा।” नाफे खान ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं डायरेक्टर साहब का दिल से आभारी हूं।” बेहतरीन कलाकारों, सशक्त कहानी और संगीत के साथ ‘गरम माहौल’ दर्शकों के लिए एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव लेकर आने को तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: