- कुंभ से कैमरा तक: मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
उत्तराखंड में भी फिल्मांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपरीत मौसम परिस्थितियों में टीम को पूरा सहयोग दिया और स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर उत्साहवर्धन किया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मोनालिसा भावुक नजर आईं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मोनालिसा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “माँ गंगा के आशीर्वाद से पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िंदगी बदली थी। अब फिल्म पूरी होने के बाद उसका ट्रेलर यहाँ लॉन्च होना मेरे लिए बेहद भावनात्मक और गर्व का क्षण है।।” प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने इसे अपने शहर के लिए खास बताया, जबकि अभिनेता अमित राव ने फिल्म को “सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव” कहा। अभिनेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से मिला सहयोग इस फिल्म को और सशक्त बनाता है। निर्देशक सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अत्यंत संवेदनशील विषय को उठाती है, जो समाज को सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सच्चाई और संवेदना को बड़े पर्दे पर लाना है।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें