मुंबई : हरित भविष्य की ओर नाशिक की ऐतिहासिक छलांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

मुंबई : हरित भविष्य की ओर नाशिक की ऐतिहासिक छलांग

Green-revolution-nasik
मुंबई (अनिल बेदाग) : महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र नाशिक ने अब पर्यावरणीय वित्त के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। नाशिक महानगरपालिका ने अपने पहले ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के सार्वजनिक इश्यू की घोषणा कर दी है। ₹1,000 अंकित मूल्य वाले ये रेटेड, सूचीबद्ध, कर योग्य, अनसिक्युअर्ड और गैर-परिवर्तनीय ग्रीन बॉन्ड डिबेंचर के स्वरूप में हैं, जिनमें ₹125 के 8 पृथक रूप से हस्तांतरणीय एवं प्रतिदेय मूल भाग  शामिल हैं। इश्यू 25 फरवरी 2026 को खुलेगा और 2 मार्च 2026 को बंद होगा। बेस इश्यू साइज़ ₹100 करोड़ है, जिसे ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प सहित ₹200 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है। निवेशकों के लिए 8.05% वार्षिक कूपन दर (छमाही देय) और 8.20% तक का प्रभावी यील्ड आकर्षण का केंद्र है। इश्यू से जुटाई गई राशि मुकाणे जल आपूर्ति योजना विस्तार, नए जल शोधन संयंत्र और सिंहस्थ कुंभ हेतु जल संरचना विकास जैसी परियोजनाओं में निवेश की जाएगी। ग्रीन बॉन्ड फ्रेमवर्क की समीक्षा केयर एनालिटिक्स एंड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने की है, जो सेबी और आईसीएमए ग्रीन बॉन्ड प्रिन्सिपल्स 2025 के अनुरूप है। यह पहल नाशिक को सतत विकास और स्मार्ट शहरी वित्त के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: