पटना : गुजरात में लोकप्रिय अभिनेत्री- मॉडल इशिका टोरिया अब भोजपुरी गानों में दिखेंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

पटना : गुजरात में लोकप्रिय अभिनेत्री- मॉडल इशिका टोरिया अब भोजपुरी गानों में दिखेंगी

  • गुजरात में धूम मचाने वाली अभिनेत्री - मॉडल इशिका टोरिया अब धमाल मचाएंगी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के भोजपुरी गाने व फिल्मो में

Ishika-toria
पटना (रजनीश के झा)। गुजराती म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री और मॉडल इशिका टोरिया अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 80 से अधिक गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में काम कर चुकी इशिका जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के नए गानों व फिल्मो में नजर आएंगी। गुजराती और पंजाबी के बाद अब उनका भोजपुरी में आना दर्शकों के लिए एक नया आकर्षण होगा। इसको कंफर्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के  रत्नाकर कुमार ने इशिका की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें टैलेंट और मेहनत का बेजोड़ मेल है। उनके जरिए हम भोजपुरी में नई प्रतिभा को इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं, जो बेहद खास होने वाली है। उन्होंने विश्वास जताया कि इशिका भोजपुरी दर्शकों को भी अपने अभिनय और अंदाज से प्रभावित करेंगी। 


वहीं, इशिका टोरिया ने भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है और वह दर्शकों के लिए आने वाले समय में कुछ खास और यादगार लेकर आएंगी। साथ ही उन्होंने रत्नाकर कुमार का भी आभार जताया। बता दें कि इंडस्ट्री में भी उनकी भोजपुरी एंट्री को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि इशिका टोरिया वर्ष 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और धीरे-धीरे गुजराती इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उनकी मेहनत और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है। इशिका ने अब तक दो गुजराती फिल्मों ‘लव नो भवाड़ो’ और ‘3 चक्करम’ में अभिनय किया है। इसके साथ ही वह कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। इशिका का अनुभव और अलग अंदाज उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: