मुंबई : ‘द वाइव्स’ में फिर दिखेगा मधुर भंडारकर का बेबाक सिनेमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

मुंबई : ‘द वाइव्स’ में फिर दिखेगा मधुर भंडारकर का बेबाक सिनेमा

Madhur-bhandarkar
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छुपी सच्चाइयों को बेपरदा करने के लिए पहचाने जाने वाले नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी नई फिल्म ‘द वाइव्स’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी कर ली है। चांदनी बार, पेज 3, फैशन, हीरोइन, ट्रैफिक सिग्नल और बबली बाउंसर जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज के अनदेखे पहलुओं को सामने लाने वाले भंडारकर, इस बार बॉलीवुड स्टार वाइव्स की दुनिया में झांकते नज़र आएंगे। ‘द वाइव्स’ एक ऐसी कहानी है जो कैमरों की फ्लैश लाइट से आगे जाकर उस इमोशनल स्पेस को एक्सप्लोर करती है, जहां फेम, पावर और पब्लिक इमेज के बीच रिश्ते खुद को बचाने की जद्दोजहद करते हैं। फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।


अपने सिनेमा में रियलिज़्म और इमोशनल डेप्थ के लिए मशहूर भंडारकर, ‘द वाइव्स’ के ज़रिए एक बार फिर बॉलीवुड के अंडरबेली पर फोकस करते हैं—जहां ग्लैमर के पीछे इनसिक्योरिटी, एम्बिशन, साइलेंस और इमोशनल सर्वाइवल की अनकही कहानियां छुपी होती हैं। फिल्म को लेकर मधुर भंडारकर कहते हैं, “‘द वाइव्स’ स्पॉटलाइट से आगे बढ़कर उन निजी ज़िंदगियों को देखती है, जो अक्सर शोहरत के शोर में दब जाती हैं। यह रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और भावनात्मक संघर्षों की कहानी है। मैं इसे पूरी ईमानदारी और सेंसिटिविटी के साथ कहना चाहता था।” वहीं पीजे मोशन पिक्चर्स के निर्माता प्रणव जैन ने इस सहयोग को लेकर कहा, “मधुर सर के साथ काम करना हमेशा क्रिएटिव रूप से समृद्ध अनुभव रहा है। ‘द वाइव्स’ बोल्ड, सोचने पर मजबूर करने वाली और गहराई से जुड़ने वाली फिल्म है, जो मीनिंगफुल सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के दिल तक पहुंचेगी।” भंडारकर एंटरटेनमेंट और पीजे मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म, इंडिया लॉकडाउन के बाद मधुर भंडारकर और प्रणव जैन की दूसरी कोलैबोरेशन है।

कोई टिप्पणी नहीं: