दोनों वीडियो अलबम में विकास वीजे, अनुराधा गुप्ता और भीमनाथ झा ने अपनी मधुर आवाज दी है। इनकी गायकी ने गीतों को और अधिक आकर्षक तथा श्रवणीय बनाया है। वहीं संगीतकार आलोक झा ने आधुनिक और पारंपरिक धुनों का संतुलित प्रयोग कर गीतों को नया आयाम दिया है। कार्यक्रम के दौरान जानकी फिल्म्स के निदेशक सुनील झा ने कहा कि इस अलबम के माध्यम से मिथिला की संस्कृति, लोक परंपरा और मनोरंजन का समागम दर्शकों को देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी संस्था मिथिला की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी। रिलीज के साथ ही यह अलबम सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि होली के इस अवसर पर यह अलबम लोगों के उत्सव को और भी रंगीन बनाएगा।
मधुबनी (रजनीश के झा), 26 फरवरी। जानकी फिल्म्स की ओर से गुरुवार को मैथिली होली गीतों का बहुप्रतीक्षित वीडियो अलबम ‘भौजी के बहिन पाहुन के भाइ’ और ‘होली के परमिट दिय’ भव्य कार्यक्रम के बीच रिलीज किया गया। इस अवसर पर शहर के सांस्कृतिक, सामाजिक और कला जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अलबम की विशेषता यह है कि इसमें साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित साहित्यकार अजित आजाद के गीतों को शामिल किया गया है, जो मिथिला की परंपरा, लोकजीवन और होली के उल्लास को सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हैं। गीतों के बोल में ग्रामीण संस्कृति, पारिवारिक रिश्तों और लोक उत्सव की जीवंतता को खूबसूरती से पिरोया गया है, जो श्रोताओं और दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें