- आध्यात्म नगरी में 64 दीक्षा महोत्सव का दिव्य शुभारंभ
इस अवसर पर आध्यात्म परिवार संस्था द्वारा जैन शासन के लिए किए गए विराट कार्यों को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी आम जनता के लिए खोली गई। प्रदर्शनी में मानव जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणादायक, कलात्मक और भावनात्मक प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती रहीं। धर्म रक्षा, उत्साह और शौर्य का संदेश देने वाली जैन शासन शौर्यगाथा का भी इसी दिन शुभारंभ हुआ। प्रत्येक एक घंटे की प्रस्तुति में हजारों श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं और जैन इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से साक्षात्कार कर रहे हैं। उत्सव के पहले दिन दोपहर में 64 दीक्षार्थियों के दीक्षा उपकरणों की छाब सजाई गई, जो संयम पथ की तैयारी का प्रतीक बनी। इसके पश्चात दीक्षा वस्त्रों को केसरिया मंगल तिलक से रंगने का कार्यक्रम और दीक्षार्थियों के लिए मेंहदी रस्म संगीतपूर्ण और उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुई। संध्या समय आयोजित विशेष संध्या भक्ति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं रात्रि में वैराग्य भाव से ओतप्रोत 64 मुमुक्षु रत्नों की वंदोली में हजारों लोगों ने भावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा वातावरण त्याग, श्रद्धा और आत्मिक आनंद से सराबोर हो उठा। संयम रंग उत्सव ने अपने पहले ही दिन यह सिद्ध कर दिया कि जब भक्ति उत्सव बन जाए और वैराग्य उत्सव का केंद्र—तब वह आयोजन स्मृति नहीं, संस्कार बन जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें