सीहोर : रंगभरी एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

सीहोर : रंगभरी एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन

  • काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर होगी सीहोर में महादेव की होली

Rangbhari-ekadshi-srhore
सीहोर। काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर होगी सीहोर में महादेव की होली, इसकी तैयारियां पूरे शहर में की जा रही है। शहर 5 मार्च को भक्ति और आस्था के अनुपम रंग में रंगने जा रहा है। इसकी तैयारियां को लेकर शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धा भक्ति सेवा समिति, संस्कार मंच, गंगा आश्रम स्थित हनुमान समिति सहित अन्य ने रंगभरी एकादशी से इसकी शुरूआत कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में होने वाली भव्य और दिव्य होली की तैयारियां की जा रही है। आश्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने एक सात एकादशी पर भगवान का फूलों से दरबार सजाया और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आश्रम के संचालक राहुल सिंह, संस्कार मंच के जितेन्द्र तिवारी, हनुमान मंदिर समिति के मनीष ठाकुर आदि शामिल थे।


संस्कार मंच के संरक्षक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि  महादेव की दिव्य होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। ब्रज की होली की तरह ही अब सीहोर की महादेव होली भी देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश और मार्गदर्शन में संपन्न होगा। पंडित मिश्रा के आह्वान के बाद देशभर से श्रद्धालु इस पावन उत्सव में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। 5 मार्च को सुबह 9 बजे छावनी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से होली की शुरुआत होगी। यहां केसरिया रंग और गुलाल से महादेव के साथ होली खेली जाएगी। इसके बाद शहर के अन्य मंदिर गुप्तेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव होते हुए मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। शिव भजनों, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रहेगी। मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर विशेष आरती के साथ आयोजन का समापन होगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि दुनिया ब्रज की होली देखती है, लेकिन महादेव होली का दर्शन कर आस्था के नए आयाम को अनुभव करने का अवसर है।

कोई टिप्पणी नहीं: