मुंबई : नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

मुंबई : नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार

  • नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक

Rishabh-sahni
मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम ने अपने एक अहम किरदार के फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। वीरत कर्णा की लीड फिल्म में अभिनेता ऋषभ साहनी कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली के रूप में नजर आएंगे—एक ऐसा किरदार जो क्रूरता, लालच और अंधी महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। फर्स्ट-लुक पोस्टर में बर्फ से ढके युद्धक्षेत्र के बीच ऋषभ का खौफनाक अवतार दिखाई देता है—हाथ में खून से सना विशाल युद्धकुल्हाड़ा, आंखों में जुनून और पीछे बढ़ती विशाल सेना। तीरंदाज, युद्ध हाथी और भेड़ियों का झुंड मिलकर तबाही के संकेत देता है। 1750 के दौर की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी अब्दाली के भारत पर हमलों और हिमालय में छिपे रहस्यमयी नागबंधम को हासिल करने की उसकी निर्दय कोशिशों को उजागर करती है। डायरेक्टर अभिषेक नामा के मुताबिक, ऋषभ ने इस किरदार में ऐसी गहराई भरी है कि इतिहास मानो पर्दे पर जीवित हो उठा हो। महाशिवरात्रि पर आने वाला टीज़र अब इस भव्य गाथा की पहली झलक दिखाने को तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: