मुंबई : पूंजी बाजार में सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स की बड़ी छलांग, सेडेमैक की टेक्नोलॉजी यात्रा का नया पड़ाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

मुंबई : पूंजी बाजार में सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स की बड़ी छलांग, सेडेमैक की टेक्नोलॉजी यात्रा का नया पड़ाव

Sedemak-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय ऑटोमोटिव और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड अब पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार, 4 मार्च 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 2 मार्च 2026 को खुलेगी। ₹10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के लिए प्राइस बैंड ₹1,287 से ₹1,352 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 11 शेयरों तथा उसके बाद 11 के गुणक में बोली लगा सकेंगे। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल  है, जिसके तहत अधिकतम 80,43,300 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। इसमें प्रवर्तक और कई प्रतिष्ठित निवेशक अपने हिस्से की बिक्री करेंगे। पात्र कर्मचारियों के लिए ₹10 मिलियन तक के शेयर आरक्षित हैं और उन्हें प्रति शेयर ₹128 की विशेष छूट भी दी जाएगी।


साल 2007 में चार इंजीनियरों द्वारा स्थापित यह कंपनी आज वैश्विक स्तर पर तैनात कंट्रोल टेक्नोलॉजी प्लेयर बन चुकी है। भारतीय मूल की उन चुनिंदा कंपनियों में इसका नाम आता है जो स्केलेबल और इनोवेटिव इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स समाधान विकसित करती हैं। सेडेमैक भारत, अमेरिका और यूरोप के प्रमुख ओईएम को कंट्रोल-इंटेंसिव ईसीयू की आपूर्ति करती है। दोपहिया, तिपहिया, इलेक्ट्रिक वाहन और जनरेटर अनुप्रयोगों में इसकी मजबूत मौजूदगी है। कंपनी अब कमर्शियल व्हीकल्स और पावर टूल्स सेगमेंट में विस्तार की तैयारी में है। सेंसरलेस मोटर कंट्रोल तकनीक में सफल प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट और नए प्लेटफॉर्म के लिए ईसीयू विकास के साथ, सेडेमैक अपने अगले विकास चरण के लिए खुद को तैयार कर रही है। इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत जारी होगा।  तकनीक, नवाचार और वैश्विक दृष्टि के साथ आगे बढ़ती सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स का यह आईपीओ न केवल निवेशकों के लिए अवसर है, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता की एक और मिसाल भी है। अब देखना यह होगा कि बाजार इस टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी को किस तरह का स्वागत देता है।

कोई टिप्पणी नहीं: