सीहोर : कृष्णा ब्लास्टर ने रोमांचक फाइनल में साइबेरियन पैंथर को चार विकेट से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

सीहोर : कृष्णा ब्लास्टर ने रोमांचक फाइनल में साइबेरियन पैंथर को चार विकेट से हराया

  • अंतिम ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 11 रन, नासिर ने लगाए दो छक्के

Sehore-cricket

सीहोर।  शहर के बीएसआई मैदान पर क्रिसेंट रेसीडेंसी गु्रप के तत्वाधान में स्व. प्रमोद पटेल की स्मृति में आयोजित एसपीएल-7 में रविवार को फाइनल मुकाबला  रोमांचक रहा। इस रोमांचक मुकाबले में कृष्णा ब्लास्टर टीम को अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे, ऐसे मौके पर नासिर ने दो छक्के लगाकर अपनी टीम को विषम परिस्थिति में जीत दिलाई। मैच के अंत में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, आशीष गोयल, सुरेन्द्र रल्हन, भारत गुप्ता, अतुल जैन, इरफान हुसैन, नवनीत तोमर,  अनिल राय, मनोज दीक्षित मामा, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे, अतुल कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, आशीष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मदन कुशवाहा, वरुण शर्मा, अभिषेक परसाई और सुनील जलोदिया आदि ने पुरस्कार वितरण किया। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए साइबेरियन पैंथर ने सात विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। इसमें गौरव पिचोनिया ने 45 रन, मोहनिश त्रिवेदी ने 14 रन, कमलेश पारोचे ने 34 रन, अतुल कुशवाहा ने 27 रन और अमन ने 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रौनक ने तीन विकेट, संयोग ने दो विकेट के अलावा आदित्य अग्रवाल-राज कुशवाहा ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर की टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत हासिल की। इसमें संयोग ने 65 रन, नरेन्द्र 10 रन, संजय पेशवानी 20 रन, आदित्य ने 17 रन और इशान ने 29 रन की पारी खेली।   इसके अलावा साइबेरियन पैंथर की ओर से अभिषेक परसाई ने दो विकेट, गौरव खरे तीन विकेट और गौरव पिचोनिया ने एक विकेट हासिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं: