एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों को शामिल किया जाएगा। वहीं आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन से प्रतियोगिता के लिए खेलो इंडिया स्माल सेंटर का नाम प्रस्तावित कर पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 150 से अधिक अंडर-10 से लेकर अंडर-12 तक के पंजीकृत खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने एक समिति का गठन किया है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गत दिनों जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कोच के रूप में बालिका वर्ग के लिए मधु राघव, ज्योति गौर, आयुषी पंसारी के अलावा बालक वर्ग के लिए सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार और विजेन्द्र परमार आदि को शामिल किया गया।
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर आगामी 25 फरवरी से संस्कार मंच और जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की शाम को इसके अंतर्गत दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीहोर क्लब ने एमजी क्लब को 2-0 से हराया। इसमें सीहोर क्लब की ओर से धु्रव-पुष्पा ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर बाइज और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर बाइज की टीम 3-1 से विजय रही। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया और मनोज दीक्षित मामा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार की शाम को पहला मुकाबला एमजी क्लब और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया था। इस मैच में सीहोर क्लब की टीम 2-0 से विजय रही। इसमें सीहोर क्लब की ओर से धु्रप-पुष्पा ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा वहीं एक अन्य मुकाबला भी एक तरफा रहा। इसमें सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 3-1 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर बाइज की ओर से रोहित, युवराज और आदित्य ने एक-एक गोल किया। इधर सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अनुज ने एक मात्र गोल किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें