- कथा के सातवें और अंतिम दिन मुख्य रूप से सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष और द्वादश स्कंध की कथा का वर्णन किया गया।

सीहोर। शहर के वृन्दावन कालोनी में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन श्री सांवरिया सेठ एवं चौरासी महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत कथा के दौरान कथा वाचक पंडित रविन्द्राचार्य ने कहाकि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। इसमें भगवान कृष्ण द्वारा अपने मित्र सुदामा का स्वागत करने और उनकी गरीबी दूर करने का वर्णन किया गया। यह प्रसंग सच्ची मित्रता और समर्पण को दर्शाता है। इसके बाद राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा का वर्णन किया गया। शुकदेव जी ने परीक्षित को ज्ञान प्रदान किया, जिससे उनके मन से मृत्यु का भय दूर हो गया। तक्षक नाग के डसने के बाद परीक्षित जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई। कथा के समापन प्रसंग में भगवान के परमधाम गमन, कलयुग का वर्णन और ग्यारहवें व बारहवें स्कंध का सार प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि इन तीनों के माध्यम से व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्त हो सकता है। राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि शुकदेव जी ने राजा को सात दिन तक भागवत कथा सुनाई। इस कथा श्रवण से राजा के मन से मृत्यु का भय समाप्त हो गया। मुनि के श्राप के समय पर तक्षक ने राजा परीक्षित को डस लिया। भागवत कथा के प्रभाव से राजा को परमधाम की प्राप्ति हुई। कथावाचक ने बताया कि राजा परीक्षित की मृत्यु के बाद से ही कलयुग की शुरुआत मानी जाती है। कथा में कंस वध, सुदामा चरित्र और शुकदेव विदाई जैसे प्रसंगों का भी वर्णन किया गया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा राज शर्मा ने बताया सभी नगरवासियों की भव्य उपस्थित रही समिति संरक्षक अॅजू राकेश गुप्ता, समिति सचिव आरके खैरा सहसचिव निर्मला शर्मा कोषाध्यक्ष मॅजू तिवारी सह कोषाध्यक्ष कल्पना दुबे सदस्य शारदा खेरा सरोज रावत प्रकाशवती पाठक रेखा शुक्ला अरूणा डाबी माया माहेश्वरी निर्मला मैथिल आशा शर्मा निर्मल शर्मा पीयूष श्रीवास्तव सॅगीतकार रविन्द्र सैनी उपस्थित थे, पंडित जगदीश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा मनीष शर्मा, अनम़ोल शर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा करवाई गयी, मॅदिर पर शिखर राज शर्मा द्वारा स्थापित किया गया, समाजसेवी अखिलेश राय द्वारा समिति को 51000 की राशि भेंट की गयी समिति सदस्यों का उत्साह वर्धन किया गया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने भंडारे में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें