सीहोर : बीएसआई मैदान पर वीआईटी भोपाल के तत्वाधान में अद्वित्य स्पोर्ट्स टूर्नामेंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

सीहोर : बीएसआई मैदान पर वीआईटी भोपाल के तत्वाधान में अद्वित्य स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

  • एलएलसीटी ने वीआईटी सी को दो विकेट से हराया, अनिवेश ने खेली 20 गेंद पर 41 रन की विस्फोटक पारी

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर वीआईटी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में खेली जा रही स्पोटर्स मीट 2026 के दूसरे दिन चार मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच वीआईटी सी और एलएनसीटी के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में एलएनसीटी ने वीआईटी सी को दो विकेट से हराया। इसमें अनिवेश ने 41 रन और केके ने 27 और आयुष कुमार शर्मा ने 20 रन की पारी खेली। इस मौके पर संस्कार मंच के संरक्षक मनोज दीक्षित मामा, सीनियर खिलाड़ी मोहनिश त्रिवेदी, संजय पटेल, मदन कुशवाहा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं दूसरे मैच में वीआईटी बी ने एलएनसीटी को 69 से एक तरफा मुकाबले में हराया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल प्रशिक्षक प्रशांत तिवारी, कोडिनेटर अतिक उररहमान, ज्योर्तिमय और मिलन ने बताया कि रविवार को चार मैच खेले गए थे। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईटी सी ने निर्धारित 10 ओवर में 107 रन बनाए थे। इसमें आयुष्मान ने 20 गेंद पर 28 रन, सुजल गुप्ता ने 13 गेंद पर 24 रन, उदय त्यागी ने नौ गेंद पर 20 रन की पारी खेली। इधर एलएनसीटी इलेवन की ओर से शिवम गोयल ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट, मो. आजम ने दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट और कुलदीप मिश्रा ने दो ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएनसीटी ने विजय लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल किया। इसमें अनिवेश सिंह ने 41 रन, केके ने 27 रन, मो. आजम ने 17 रन, आयुष कुमार शर्मा ने छह गेंद पर 20 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा वीआईटी सी की ओर से उदय त्यागी-पियुष कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया। सोमवार को भी चार मैच खेले जाऐंगे। वहीं मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल प्रशिक्षक प्रशांत तिवारी, कोडिनेटर अतिक उररहमान, ज्योर्तिमय और मिलन ने बताया कि रविवार को चार मैच खेले गए थे। अब मंगलवार को इसका फाइनल खला जाएगा और बा$की और भी स्पोर्ट्स खेले जा रहे हैं वीआईटी भोपाल के कैम्पस में आयोजित किए जा रहे है। 

कोई टिप्पणी नहीं: