सीहोर : फुटबॉल के मैदान पर सीहोर का गौरव : सुयश कन्नौजिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

सीहोर : फुटबॉल के मैदान पर सीहोर का गौरव : सुयश कन्नौजिया

Sehore-football
सीहोर। खेल की दुनिया में अपनी रफ्तार और सूझबूझ के दम पर सीहोर के युवा फुटबॉलर सुयश कन्नौजिया ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। हाल ही में नारायणपुर में आयोजित 79वीं सीनियर नेशनल संतोष ट्रॉफी (2025-26) में शानदार प्रदर्शन कर लौटने के बाद सुयश का कद खेल गलियारों में और बढ़ गया है।


ट्रॉफियों का अंबार और नेतृत्व

सुयश की सबसे बड़ी सफलताओं में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग  शामिल है, जहाँ उन्होंने अपनी टीम को लगातार दो सीजन (2023-24 और 2024-25) में चैंपियन बनाया। इसके अलावा, उन्होंने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के लिए सेंट्रल ज़ोन चैंपियनशिप जीती, जिससे उनका चयन नेशनल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम में हुआ।


अंतरराष्ट्रीय अनुभव और कड़ा प्रशिक्षण

सुयश ने भारतीय खेल प्राधिकरण के भोपाल और कोच्चि केंद्रों में कठोर प्रशिक्षण लिया है। कोच अमित भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में तराशे गए सुयश ने 2019 में इंडोनेशिया में आयोजित 47वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वे आई-लीग डिवीजन और केरल-असम जैसी कठिन पेशेवर लीगों में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। सीहोर के भोपाली फाटक से निकलकर संतोष ट्रॉफी तक पहुँचने वाले सुयश अब भारतीय राष्ट्रीय टीम की मुख्य जर्सी पहनने का लक्ष्य रखते हैं। उनकी सफलता ने क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का नया मार्ग खोल दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: