सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर संस्कार मंच और जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए सात दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार की शाम को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीहोर रेड ने सीहोर मिनी को 1-0 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर क्लब और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया था, जिसमें सीहोर चिल्ड्रन की टीम 2-0 से जीती। इस मौके पर संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी और एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के चर्च मैदान पर शुक्रवार को पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर मिनी के मध्य खेला गया था, इस मैच में सीहोर रेड ने 1-0 से विजय हासिल की। सीहोर रेड की ओर से एक मात्र गोल वंश माहेश्वरी ने किया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर क्लब और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इस मैच में सीहोर क्लब के पुष्प और अर्थव ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई।
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026
सीहोर : रोमांचक मुकाबले में सीहोर रेड ने सीहोर मिनी को 1-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें